Home न्यूज़ न्यूज़ डीएम नवनीत सिंह चहल ने जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को नमन किया

डीएम नवनीत सिंह चहल ने जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को नमन किया

0

मथुरा। जिला मुख्यालय में जिला अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने ध्वजारोहण कर देश की आजादी के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वालों को याद दिया। इसके पश्चात स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कलक्ट्रेट परिसर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


सभागार में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित गोष्ठी में देश की आजादी में अपना बलिदान देने वाले वीर अमर सपूतों को नमन करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगेंद्र पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश चंद त्रिपाठी ,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगेंद्र पांडे नगर मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here