Home न्यूज़ न्यूज़ संकल्प वेलफेयर सोसाइटी ने स्वतंत्रता दिवस पर जिला अस्पताल में भोजन वितरण किया

संकल्प वेलफेयर सोसाइटी ने स्वतंत्रता दिवस पर जिला अस्पताल में भोजन वितरण किया

0

मथुरा। स्वतंत्रता दिवस पर संकल्प वेलफेयर सोसाइटी ने महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में भोजन वितरण कार्यकम आयोजित किया गया। संस्था के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष महेश काजू ने बताया कि संस्था के द्वारा समय-समय पर जन सुविधा के लिए अनेकों कार्य किए जाते हैं और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी अलग-अलग तरह से खुशियां मनाते हैं। संस्था के पदाधिकारी मरीजों और उनके तीमारदारों को भोजन वितरित करते हुए देश के स्वाधीनता की खुशियां मना रहे हैं।

वही अस्पताल प्रशासन के द्वारा मरीजों को फल एवं बिस्कुट वितरित किए गए। इस मौके पर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ मुकुंद बंसल फार्मासिस्ट एसपी गौतम के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here