Saturday, May 23, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा में 11 सितम्बर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जानिए किन केसों...

मथुरा में 11 सितम्बर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जानिए किन केसों का होगा निस्तारण


मथुरा। मथुरा के न्यायालय परिसर में माह के दूसरे शनिवार 11 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। बैंक, वाहन और परिवारों से संबंधी केसों का निस्तारण किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सोनिका वर्मा ने जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी के साथ बैठक करते हुए दी।


इन सभी केसों का होगा निस्तारण

सचिव सोनिका वर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के वादों (आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम, बैंक वसूली वाद, ई-चालान वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाऐं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद, सर्विस में वेतन संबंधित विवाद, एवं सेनाविृत्तिक लाभों से संबंधित विवाद, राजस्व वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, अन्य सिविल वाद, किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद, अन्य वाद) का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर अपने-अपने न्यायालयों में किया जाना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments