Sunday, February 15, 2026
Homeजुर्मरेलवे पुलिस ने तीन शातिर चोर किए गिरफ्तार, सामान बरामद

रेलवे पुलिस ने तीन शातिर चोर किए गिरफ्तार, सामान बरामद


मथुरा। रेलवे पुलिस ने जंक्शन पर सक्रीय तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से विगत दिनों जंक्शन से चोरी हुई केबिल बरामद की है। पुलिस ने इनके विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की है।


आरपीएफ इंस्पेक्टर सी बी प्रसाद ने बताया कि रेलवे के सामान की बढ़ती चोरी और लूट की घटना को देखते हुए एक टीम को गठित की गई थी। पुलिस ने चोरों की धरपकड़ तेज कर दी। इस बीच दो शातिर चोर विजय सिंह पुत्र भूरी सिंह निवासी नरहोली और शिव सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी रामपुर थाना मगोर्रा को नरौली पुल के समीप से पकड़ लिया।

चोरों ने बताया कि घटना में मंडी चौराहा स्थित कृष्णा बर्तन भंडार का दुकानदार शामिल है। वह चोरी का सामान खरीद था। इस पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर दुकानदार गौरव पुत्र किशन लाल को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार चोरी में शामिल तीनों लोगो के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments