Tuesday, February 10, 2026
Homeजुर्मएटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो ठगोंं की पुलिस को सरगर्मी...

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो ठगोंं की पुलिस को सरगर्मी से तलाश, फोटो किए जारी

मथुरा। एटीएम कार्ड बदलकर बैंक अकांउट से लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर साइबर ठग पुसिल के सिरदर्द बने हुए हैं। पुलिस ने ऐसे दो ठगों के फोटा जारी किए हंै। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि इन लोगों को कोई भी व्यक्ति कहीं देखे या इनके बारे मे जानकारी हो तो वह अवश्य पुलिस को सूचित करें। हाईवे पुलिस ने इन दो अज्ञात ठगों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज किया है।


ज्ञात हो कि पिछले दिनों इन दो अज्ञात ठगों द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर हाईवे थाने में घटना को अंजाम दिया है। इस पर पुलिस ने बैंकों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें दो ठगों के चेहरे सामने आए हंै। जिनके फोटो हाईवे थाना की पुलिस ने सार्वजनिक किए हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि इन दोनों अज्ञात ठगों की जानकारी देने वालों के नाम गोपनीय रखे जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments