Home Uncategorized पिंक मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों के लिए चौमुहां को मिला सम्मानवर्ष 2025 -26 में चौमुहां की महिला श्रमिकों का 49 प्रतिशत रहा कार्य : अभिमन्यु सेठ

पिंक मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों के लिए चौमुहां को मिला सम्मानवर्ष 2025 -26 में चौमुहां की महिला श्रमिकों का 49 प्रतिशत रहा कार्य : अभिमन्यु सेठ

0
पिंक मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों के लिए चौमुहां को मिला सम्मानवर्ष 2025 -26 में चौमुहां की महिला श्रमिकों का 49 प्रतिशत रहा कार्य : अभिमन्यु सेठ

चौमुहां। शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में जनपद स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया । कार्यक्रम में ग्राम्य विकास अंतर्गत मनरेगा,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं विभिन्न वीडियो के माध्यम से कराये जा रहे कार्यों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 समूह सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में पिंक मनरेगा के अंतर्गत कार्य कर रहे खंड विकास अधिकारी चौमुहां अभिमन्यु सेठ को सम्मानित किया गया। पिंक मनरेगा के अंतर्गत महिला श्रमिक की साइट चलाई गई।ग्राम पंचायत गंगरोली में सिर्फ महिला द्वारा कार्य करते हुए चक रोड कार्य का निर्माण किया गया। पिंक मनरेगा के अंतर्गत महिला श्रमिक के साथ महिला मेट, महिला कुशल श्रमिक में कार्य किया गया। महिला प्रधान वाले परिवार को व्यक्तिगत लाभार्थी कार्य के तहत लाभ दिलाया गया। वित्तीय वर्ष 2025 -26 में विकास खंड चौमुहां का महिला श्रमिक प्रतिशत 49% रहा। कार्यक्रम में विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, महापौर विनोद अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, जिला विकास अधिकारी श्रीमती गरिमा खरे, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 अरुण कुमार उपाध्याय, उपायुक्त मनरेगा विजय कुमार पाण्डेय, जिला मिशन प्रबंधक एन0आर0एल0एम0, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा आदि उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here