Home Uncategorized गीता शोध संस्थान में मनाया गया संविधान दिवस, शपथ दिलायी

गीता शोध संस्थान में मनाया गया संविधान दिवस, शपथ दिलायी

0
गीता शोध संस्थान में मनाया गया संविधान दिवस, शपथ दिलायी

वृंदावन। गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृंदावन के सभागार में 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया गया।
गीता मर्मज्ञ महेश चंद्र शर्मा ने संविधान की विशाल पुस्तक को दिखाया। संविधान की उक्त पुस्तक के पेज 17 पर श्रीमद भागवत गीता के बारे में उल्लिखित वर्णन की उन्होंने जानकारी दी। कोऑर्डिनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने सभी को संविधान की शपथ दिलायी। शपथ कार्यक्रम में प्रशिक्षण पाने वाले छात्र व छात्राओं के अलावा दिनेश खन्ना, डा उमेश चन्द्र शर्मा व दीपक शर्मा, आरसीए कालेज की प्रो रुचिरा, रितु सिंह, रोचना शर्मा, आकाश, मनमोहन, सुनील पाठक, आदि उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि वर्ष 1949 में आज के दिन भारत की संविधान सभा ने भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से अपनाया था, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ था।
इसके अलावा उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद सभागार में भी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मदन चंद्र दुबे ने स्टाफ को शपथ दिलाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here