Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedकुकर्मों के आरोपों से घिरे सभी भाईयों के लिए सुनहरा अवसर

कुकर्मों के आरोपों से घिरे सभी भाईयों के लिए सुनहरा अवसर

मथुरा। कुकर्मों के आरोपों से घिरे सभी भाईयों के लिए इस समय सुनहरा अवसर है। उन्हें चाहिए कि प्रातः स्मरणींय परम पूज्य श्री श्री 108 श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज द्वारा चलाऐ जा रहे गौरक्षा आंदोलन में कूद पड़ें और गऊ हत्या बंद करने तथा गऊ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने का पुरजोर समर्थन करें। इससे उन्हें डबल डबल फायदा होगा। पहला फायदा यह है कि उनके द्वारा किए गए कुकृत्यों से लोगों का ध्यान बंटेगा और दूसरा फायदा यह है कि गौमाता की रक्षा हेतु दिया गया योगदान अति पुण्यकारी होगा। अब तक उनके द्वारा किए गए सभी पाप स्वतः ही धुल जाएंगे। जय अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज की। जय महाराज श्री को सहयोग देने वाले विरोधी दलों के उन नेताओं की जो वोटों की खातिर हमेशा से गौ हत्यारों के शुभचिंतक बने रहकर उन पर अपना वरदहस्त बनाए हुए हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments