

वृंदावन। श्री हनुमत रामायण समिति के तत्वाधान में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा श्री रघुनाथ जी मन्दिर से नगर में निकाली गई। जिसमें बैण्ड बाजों के साथ हनुमान जी का भव्य डोला आकर्षण का केन्द्र रहा।
नगरवासियों ने जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत कर दर्शन लाभ लिया। समिति के मंत्री वनविहारी पाठक ने कहा कि चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को हनुमान जी का जन्म हुआ था। श्री हनुमान जी महाराज श्री राम के अनन्य भक्त है। यह समिति का 55 वां वार्षिकोत्सव है विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर विविध कार्यक्रमों के मध्य यह शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली है।
इस अवसर पर नारायण देवाचार्य, गोपाल कृष्ण शास्त्री, गोपाल प्रसाद शर्मा, किशोरीशरण पाठक, श्यामशरण पाठक, गिरीश साहू, मृत्युंजय पाठक, श्यामसुन्दर शर्मा, के. के. तिवारी, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

