Home Uncategorized स्वास्थ्य मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वृंदावन पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई विशेष प्रार्थना सभा

स्वास्थ्य मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वृंदावन पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई विशेष प्रार्थना सभा

0

वृंदावन। स्वास्थ्य मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। एक स्वस्थ व्यक्ति ही अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सकता है। विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
सभा के दौरान विद्यार्थियों द्वारा स्वास्थ्य विषय पर एक प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति दी गई। जिसमें स्वच्छता, संतुलित आहार एवं नियमित व्यायाम के महत्व को दर्शाया गया। इस प्रस्तुति ने सभी को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुस्कान शर्मा, सतेन्द्र सिंह, सीमा पाहूजा, अंजना शर्मा , आराधना शर्मा, भारत भूषण उपाध्याय, शिवानी वर्मा, ललित चौधरी, भारती आदि शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए आयोजन में सक्रिय योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में कक्षा आठवीं के कक्षा अध्यापक द्वारा विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने, स्वच्छता बनाए रखने और नियमित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here