Thursday, April 9, 2026
HomeUncategorizedसंस्कृति विश्ववद्यालय के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान गांव अकबरपुर में...

संस्कृति विश्ववद्यालय के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान गांव अकबरपुर में पौधों का रोपण करते एनएसएस के स्वयंसेवक।संस्कृति विवि की एनएसएस विंग ने अकबरपुर में लगाया शिविर


मथुरा। संस्कृति विश्ववद्यालय के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का सफल आयोजन अकबरपुर ग्राम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुलकित गहलोत के नेतृत्व में किया गया। एनएसएस स्वयंसेवक संस्कृति़ विश्वविद्यालय से प्रस्थान कर ग्राम अकबरपुर के चौपाल पहुँचे। शिविर का आयोजन ग्राम प्रधान के सहयोग से संचालित किया गया।
शिविर के सुचारु संचालन के लिए डॉ. पुलकित गहलोत ने स्वयंसेवकों को कार्य विभाजन कर विभिन्न दलों में जैसे भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, प्रभात फेरी तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में विभाजित किया गया। शिविर का शुभारंभ संस्कृति़ विश्वविद्यालय, मथुरा के छात्र कल्याण परिषद के डीन डॉ. धर्मेंद्र सिंह तोमर द्वारा ग्रामवासियों की उपस्थिति में किया गया। उद्घाटन सत्र में डॉ. के.के. पराशर ने बताया कि यह शिविर स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जागरूकता के क्षेत्र में ग्रामवासियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। शिविर के दौरान एक चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया।
पूरे सात दिनों के दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की, जिनमें वृक्षारोपण, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, विद्यालय सेवा, मंदिर की सफाई तथा चिकित्सा शिविर में रोगियों की सहायता शामिल रही। प्रतिदिन अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे तक बौद्धिक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देकर स्वयंसेवकों को प्रेरित किया।
इन व्याख्यानों में संस्कृति विवि के प्रो-वाईस चांसलर रघुरामा भट्टा, डॉ. रजनी, डॉ. रतीश, डॉ. रैनू गुप्ता, डॉ. दीपक सुवालका तथा डॉ. मोहनन एम. के प्रेरणादायक संबोधन शामिल रहे। शिविर के दौरान प्रतिदिन की दिनचर्या में योग, प्राणायाम, प्रभात फेरी, सामुदायिक सेवा, चिकित्सा सहायता, बौद्धिक सत्र तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे, जो दिन के अंत तक संचालित होते रहे।
शिविर के समापन समारोह के अवसर पर डॉ. मोहनन एम., डॉ. डी.एस. तोमर एवं डॉ. के.के. पराशर (राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक) अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे, साथ ही ग्रामवासी भी समारोह में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा किए तथा मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments