
वृंदावन। हेरिटेज कला महोत्सव अंतर्गत मार्शल आर्ट्स कम्पटीशन आयोजित किया गया। जिसमें मार्शल आर्ट के योद्धाओं ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य शालिनी शर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय में मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। मार्शल आर्ट्स केवल लड़ना नहीं सिखाता, यह हमें अनुशासन, आत्मविश्वास, सम्मान और आत्मरक्षा का पाठ पढ़ाता है।
स्कूल के एक्ज़ाम सेल हेड नागेंद्र कौशिक ने कि आज आप मैट पर केवल पदक के लिए नहीं, बल्कि अपने चरित्र निर्माण के लिए उतर रहे हैं। आज की करनी कल पर भारी होती है, इसलिए अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिये।
कोच राधा बल्लभ ने कहा कि सच्चा योद्धा वही है जो दूसरों की रक्षा करे, और खुद पर विजय पाए।
इस अवसर पर छैल बिहारी शर्मा, विश्वजीत पाल, सुनीत उपाध्याय, पीयूष शर्मा, स्नेहलता सारस्वत, रवि शेखर, प्राची शर्मा, नीतिशा, मुस्कान, रिमी आदि मौजूद रहे।

