Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedइच्छा शक्ति, समर्पण, अनुशासन और ईश्वर पर विश्वास रखना आवश्यक - रेणुका

इच्छा शक्ति, समर्पण, अनुशासन और ईश्वर पर विश्वास रखना आवश्यक – रेणुका

वृंदावन। अनुशासन, नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इन्हीं मूल्यों को विकसित करने के उद्देश्य से मथुरा मार्ग स्थित वृंदावन पब्लिक स्कूल में इन्वेस्टीचर सेरेमनी अलंकरण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि माधगोडेश्वराचार्य शरद गोस्वामी महाराज, कमांडो देवेंद्र सिंह, रेणुका गोस्वामी ने समारोह में छात्र छात्राओं में उत्साह का संचार किया। अतिथियों के द्वारा विद्यालय के विभिन्न पदों जैसे स्कूल कैप्टन, हाउस कैप्टन वाइस कैप्टन, असेंबली इनचार्ज, एक्टिविटी बुलेटिन बार्ड इंचार्ज, ड्यूटी हेड्स, ड्यूटी सुपरवाइजर्स, अकादमिक अचीवर्स, शिक्षा सृजन इंचार्ज, क्लब इंचार्ज हेड को बैज एवं सैश पहनाकर शुभाशीष प्रदान किया गया।
माधगोडेश्वराचार्य शरद गोस्वामी ने कहा कि छात्रों को हमें पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ अनुशासन व नेतृत्व को विकसित करने वाले कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए और इस दिशा में वृंदावन पब्लिक स्कूल हमेशा से ही सराहनीय प्रयास करता रहा है। कमांडो देवेंद्र सिंह ने कहा कि एक सच्चा नेता वही होता है जो अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ करता है। नेतृत्व केवल अधिकार नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का प्रतीक है और वृंदावन पब्लिक स्कूल के छात्रों के उत्साह, उमंग, जोश व ऊर्जा को देखकर लगता है कि यह बच्चे अवश्य ही ब्रज वृंदावन का नाम रोशन करेंगे। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनने का संदेश दिया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित छात्र परिषद ने विद्यालय, शिक्षकों एवं अपने साथियों के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान विद्यार्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास, उत्साह और जिम्मेदारी का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा। आध्यात्मिक गुरु निमाई पाठशाला की उप कुलपति रेणुका गोस्वामी ने कहा कि छात्र छात्राओं को इच्छा शक्ति, समर्पण, अनुशासन और ईश्वर पर विश्वास रखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
सत्र 2026- 27 के विद्यालय के नवनिर्वाचित सदस्यों की श्रंखला में प्राइमरी स्कूल कैप्टन पांचवी कक्षा से देवांशी शर्मा, सीनियर स्कूल कैप्टन के लिए 12th कक्षा से वंशिका एवं देवांश, सीनियर स्कूल वाइस कैप्टन के लिए 11th क्लास से हिमांशी गुलाटी और गौरांग अग्रवाल को चुना गया साथ ही डिसिप्लिन कमेटी के लिए सुपरवाइजर चिरायु वार्ष्णेय, लक्ष्य ठाकुर को चुना गया। ड्यूटी हैड्स कक्षा एक से लेकर पांचवी तक के लिए कार्तिक अनुष्का मिश्रा, कक्षा 6-8 के लिए वैष्णवी क्लास 6th से ऐश्वर्या 8th से 9 – 10th से वरुण और नेहा 10th ,11th से माधव (कॉमर्स) राघव शर्मा 11th (पीसीएस) स्कूल स्पोर्ट्स कैप्टन भूमि जादौन 12th आर्ट को चयनित किया गया इसी क्रम में हाउस कैप्टन के लिए कक्षा प्रथम से पांचवी के लिए श्याम हाउस में कुशाग्र अग्रवाल, बलराम हाउस में अंशिका वैष्णव, कक्षा 6-8 के लिए श्याम हाउस से कृतिका अग्रवाल, बलराम सदन से विधान वशिष्ठ, श्याम हाउस से जागृति और बलराम के लिए सक्षम को चुना गया। हाउस मास्टर्स विद्यालय परिवार के सदस्य के रूप में पी जी – 5th के लिए पूजा तिवारी, रेणुका राय 6th – 8 के लिए बलराम हाउस के लिए सत्येंद्र सिंह, रितु शर्मा श्याम हाउस क लिए 9 -12th के लिए दीपिका शर्मा, बलराम हाउस अनुष्का शर्मा, हाउस असेंबली इंचार्ज के लिए जूनियर वर्ग में श्याम हाउस के लिए संस्कृति और बलराम हाउस के लिए नंदिनी श्याम हाउस के लिए रिद्धि बलराम के लिए अवनी क्लास 9th से श्याम सदन के लिए सक्षम बलराम के लिए योगिता को चुना गया। बुलेटिन बोर्ड इंचार्ज के लिए प्राइमरी वर्ग से वर्तिका बल्लभी, जूनियर वर्ग से छवि और जया व सीनियर वर्ग से अनेका व खुशी बाजपेई चयनित हुई। एक्टिविटी इंचार्ज के रूप में गर्विक मौर्य, नव्या, शर्मिष्ठा, निकुंजा व मुस्कान को चुना गया। असेंबली कमांडर के रूप में कृष्णा अरोड़ा, ओम शर्मा मयंक व शिवानी चुने गए।
विद्यालय का मासिक समाचार पत्र शिक्षा सृजन के इंचार्ज के रूप में दिशा, सोनम, राधिका सिसोदिया, संस्कृति व क्लब इंचार्ज के रूप में इंग्लिश औरेट्री से माही, दीपक, खुशी व आयुषमान, हिंदी ओरेट्री क्लब की ओर से अवनी वंदना राधिका तिवारी, नव्या अग्रवाल इसी क्रम में आईटी क्लब की ओर से कार्तिक मुकेश, थवन, तरुण, गौरांग, डांस क्लब की ओर से लक्ष्मी, हिमांशी स्नेहा विशाल , म्यूजिक क्लब की ओर से अंजलि, रिद्धि, उदय, शुभांग स्पोर्टस क्लब से विधान, दुर्गेश आर्ट एंड क्राफ्ट की ओर से विमल, भावना सैनी साइंस क्लब की ओर से स्पर्श कृष्णा, वैष्णवी, सर्वेश्वर इस सम्मानित व गरिमामयी कार्यक्रम में पदभार ग्रहण का हिस्सा बने।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान विद्यालय के सीईओ पुण्य प्रकाश शर्मा द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य कृति शर्मा द्वारा किया गया। संचालन शिक्षिका शीतल गर्ग एवं छात्रा वन्या शर्मा ने किया। इस अवसर पर स्वेका राज, रसिका गौर, अशोक सैनी, आदित्य शर्मा, सत्येंद्र चौधरी, रितु शर्मा, दीपिका शर्मा, अनुष्का शर्मा, अंजना शर्मा, आराधना श्रीवास्तव, मनोज सारथी, दिनेश प्याकूलेर, पार्वती शर्मा, निधि गौर, पूजा तिवारी रेणुका आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments