Friday, May 29, 2026
HomeUncategorizedविद्या भारती मानक परिषद प्रशिक्षण वर्ग का सफल समापन परमेश्वरी देवी धानुका...

विद्या भारती मानक परिषद प्रशिक्षण वर्ग का सफल समापन परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ आयोजन

वृंदावन। परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या भारती ब्रज प्रदेश द्वारा आयोजित चार दिवसीय विद्या भारती मानक परिषद प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ।
समापन सत्र का शुभारंभ प्रदेश निरीक्षक यशवीर सिंह, विद्या भारती मानक परिषद ब्रज प्रांत के संयोजक होडिल सिंह, भारतीय शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश द्विवेदी, विद्यालय प्रबंधक शिवेन्द्र गौतम, प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा एवं वर्ग संयोजक कुमुदेश द्विवेदी द्वारा माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया।
मानक परिषद ब्रज प्रांत के संयोजक होडिल सिंह ने बताया कि विद्या भारती मानक परिषद अंतर्गत विद्यालयों के मूल्यांकन हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इनमें पाठ्यक्रम की पूर्णता, वार्षिक पाठ्यक्रम योजना, आधारभूत विषय, बालिका शिक्षा, शिशु वाटिका आयाम, शिक्षकों का शिक्षण कौशल, शिक्षक संसाधन सामग्री, छात्रों का संज्ञानात्मक विकास एवं संस्कार केंद्र जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।
प्रदेश निरीक्षक यशवीर सिंह ने कहा कि सभी का विजन एक है, केवल कार्य करने के तरीके भिन्न हो सकते हैं। उन्होंने शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाने तथा विद्यार्थियों को प्रभावी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने पर विशेष बल दिया।
भारतीय शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि मानक परिषद का निरीक्षण अब ऑनलाइन माध्यम से भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के समक्ष आने वाली समस्याओं का अध्ययन कर उनका समाधान करना ही परिषद का मुख्य उद्देश्य है।
विद्यालय प्रबंधक शिवेन्द्र गौतम ने सभी प्रशिक्षु एवं प्रशिक्षक आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश निरीक्षक यशवीर सिंह ने प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित सभी प्रधानाचार्यों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रामकली देवी विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य गणेश दत्त द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्रीविद्या परिषद की प्रदेश निरीक्षक प्रेमा पानू, राजकुमार, कृष्ण कुमार तिवारी, विजय प्रकाश, सौरभ वार्ष्णेय, विवेक दुबे, रजनी गुप्ता, संतोषी दुबे, संगीता चौहान, सुमन राजपूत, डॉ. नीता सिंह, अर्चना चौहान, निधि तिवारी, अर्चना गहलोत, बरखा शर्मा, रितु रानी, मोहित गुप्ता, देवेंद्र गौतम, ऋषि शर्मा, उमंग सक्सेना, तान्या राजपूत आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments