Home Uncategorized पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी – शिवेंद्र गौतम परमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय में पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी – शिवेंद्र गौतम परमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय में पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

0

वृंदावन। पर्यावरण दिवस पर परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से आम, अमरुद, अर्जुन, अशोक आदि विभिन्न पौधों का रोपण किया गया। विद्यालय प्रबंधक शिवेन्द्र गौतम, प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा तथा वरिष्ठ आचार्य एवं जीव विज्ञान प्रवक्ता देवेंद्र कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। विद्यालय प्रबंधक शिवेन्द्र गौतम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पृथ्वी को हरित एवं सुरक्षित बनाना चाहिए। प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा ने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जीवन रक्षा का संकल्प है।
इस अवसर पर बरखा शर्मा हरि बल्लभ शर्मा संजीव पाराशर सौरभ गौतम एवं अरविंद कुमार आदि ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन के संदेश के साथ किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here