मथुरा। परम पूज्य देवराहा बाबा महाराज के परमप्रिय शिष्य संत शैलजाकांत 27 जून को 75 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं।शैलजाकांत जी अलौकिक शक्ति प्राप्त देवराहा बाबा महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी हैं। यह ब्रजभूमि का सौभाग्य है कि देवराहा बाबा की आज्ञानुसार शैलजाकांत जी पिछले काफी समय से ब्रजभूमि की सेवा में लगे हुए हैं।
बाबा ने बहुत पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि शैलेज भगत तुमको रिटायरमेंट के बाद पुनः ब्रजभूमि की माटी में लोटपोट होते हुए यहां की सेवा करनीं है। सरकार खुद यह जिम्मेदारी सौंपेगी। यह बात उस समय की है जब शैलजाकांत जी यहां के पुलिस कप्तान थे।
संत शैलजाकांत जी के बारे में ज्यादा कुछ लिखने की आवश्यकता नहीं उनकी दुर्लभता एवं विलक्षणता से सभी लोग वाकिफ हैं। इनका तो मछली की आंख की तरह सिर्फ एक ही लक्ष्य है कि किसी भी प्रकार ब्रजभूमि को संवारने की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाते रहें।
हम सब मिलकर ईश्वर से प्रार्थना करें कि शैलजाकांत जी दीर्घायु हों व ब्रजभूमि की माटी में लोटपोट होते हुए अपने कर्तव्य को पूरा करते रहें। धन्य है उनके गुरु महाराज, धन्य हैं उन्हें जन्म देने वाली माता और अच्छे संस्कार देने वाले पिता व अन्य बुजुर्ग।