


वृंदावन। नेशनल बुक ट्रस्ट, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वृंदावन शोध संस्थान, वृंदावन परिसर में युवाओं में पुस्तक पठन पाठन की संस्कृति को प्रेरित करने के लिए मोबाइल लाइब्रेरी का संस्थान के सचिव प्रवीण गुप्ता, निदेशक डॉ राजीव द्विवेदी ने शुभारंभ किया।
मोबाइल लाइब्रेरी में साहित्य, सामान्य ज्ञान और कौशल विकास आदि से संबंधित पुस्तक प्रदर्शित की गई थीं।संस्थान के निदेशक डॉ राजीव द्विवेदी ने कहा कि पुस्तक केवल ज्ञान का स्रोत ही नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण नैतिक मूल्यों के विकास तथा सकारात्मक सोच की आधारशिला भी है मोबाइल लाइब्रेरी जैसी अभिनव योजना विद्यार्थियों शोधार्थियों में पढ़ने की जागरूकता फैलती है तथा शिक्षा को बढ़ावा देने में भूमिका निभाती हैं।
शोध एवं प्रकाशन सहायक डॉ करुणेश उपाध्याय ने बताया कि मोबाइल लाइब्रेरी केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत नेशनल बुक ट्रस्ट अंतर्गत विद्यार्थी को समर्पित है इसका उद्देश्य विद्यार्थियों शोधार्थियों एवं छात्र-छात्राओं तथा उत्कर्ष एवं बहु विषय एक पुस्तकों को उपलब्ध कराना तथा समाज में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देना है। यह एक चलती फिरती लाइब्रेरी है। पुस्तकालय सहायक रेखा रानी ने नेशनल बुक ट्रस्ट की टीम का स्वागत करते हुए कहा कि पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं बल्कि ज्ञान का शोध एवं उपचार का केंद्र है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस अवसर पर लाभ उठाने तथा नियमित रूप से पुस्तकों से अध्ययन एवं प्रेरणा लेने का आग्रह किया।
इस अवसर पर संस्थान के प्रशासन अधिकारी रजत शुक्ला, करवेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, हेमंत कुमार आदि उपस्थित रहे।

