HomeUncategorizedपुलिस अधिकारी के रूप में रियल लाइफ और रील लाइफ में अंतर...

पुलिस अधिकारी के रूप में रियल लाइफ और रील लाइफ में अंतर – एस पी श्यामसुंदर धानुका विद्यालय के छात्रों ने किया छात्र-छात्राओं ने मथुरा पुलिस लाइन का भ्रमण

वृंदावन। रूकमणि विहार स्थित श्याम सुंदर धानुका सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने मथुरा पुलिस लाइन का भ्रमण किया। इस भ्रमण में पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के जीवन को छात्र-छात्राओं ने समझाने का प्रयास किया। छात्र-छात्राओं ने पुलिस लाइन में जिला केंद्रीय नियंत्रण कक्ष, शस्त्रागार, पुलिस कैंटीन, पुलिस लाइन निवास एवं पुलिस लाइन संग्रहालय का भ्रमण किया। इस भ्रमण मैं छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान आर आई राम रतन सिंह द्वारा किया गया। इस भ्रमण के उपरांत पुलिस लाइन स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में छात्र-छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार तिवारी का साक्षात्कार किया।
इस साक्षात्कार में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार तिवारी द्वारा छात्र-छात्राओं की सिविल सर्विसेस को लेकर जो जिज्ञासाएं थी उनका समाधान पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा छात्रों को सुरक्षा नियम एवं सुरक्षा के लिए अपनाए जाने वाले महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी भी दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी बताया गया कि एक पुलिस अधिकारी के रूप में रियल लाइफ और रील लाइफ में क्या-क्या अंतर होता है। पुलिस अधीक्षक से छात्र-छात्राओं ने अपने भविष्य एवं करियर को लेकर भी अपनी शंकाओं का समाधान किया। इस अवसर पर साक्षात्कार में क्षेत्राधिकार हरीश कुमार भदौरिया भी उपस्थित रहे।
छात्रों के समूह के साथ धानुका विद्यालय से गगन शर्मा एवं नेहा ठाकुर उपस्थित रहे। अधिकारी वर्ग का आभार जताते हुए प्रधानाचार्य के के तिवारी ने कहा कि उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग छात्रों के लिए एक प्रकाश कुंज का कार्य करेगा। विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से अध्यक्ष अनिल गोस्वामी , प्रबंधक पद्मनाभ गोस्वामी, सोहन झा , शिवेंद्र गौतम आदि ने भी पुलिस विभाग का इस साक्षात्कार के लिए धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments