HomeUncategorizedशेरगढ़ के प्राचीन गोपीनाथ मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, भगवान का मुकुट और...

शेरगढ़ के प्राचीन गोपीनाथ मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, भगवान का मुकुट और बांसुरी ले उड़े चोर


शेरगढ़। कस्बे के प्राचीन गोपीनाथ मंदिर में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर भगवान गोपीनाथ का चांदी का मुकुट, चांदी की बांसुरी तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मंदिर के गोसाई खेमचंद ने बताया कि वे रोज की तरह दोपहर में मंदिर के पट बंद कर भोजन करने गए थे। कुछ देर बाद लौटने पर मंदिर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो भगवान गोपीनाथ का चांदी का मुकुट, बांसुरी और अन्य सामान गायब था।
घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर और शेरगढ़ थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो अज्ञात युवक बिना नंबर प्लेट की हीरो होंडा बाइक पर मंदिर के आसपास घूमते और बाद में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए हैं।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। हालांकि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे कस्बे के लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी व्याप्त है। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर चोरी गए धार्मिक सामान की बरामदगी की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments