HomeUncategorizedअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोसी कलां नगर इकाई का पुनर्गठन वरिष्ठ समाजसेवी...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोसी कलां नगर इकाई का पुनर्गठन वरिष्ठ समाजसेवी कमल किशोर वार्ष्णेय के आवास पर रविवार दोपहर 2 बजे से चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोसी कलां नगर इकाई का पुनर्गठन वरिष्ठ समाजसेवी कमल किशोर वार्ष्णेय के आवास पर रविवार दोपहर 2 बजे से चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसमें विशेष रूप से विभाग संगठन मंत्री मथुरा विभाग दिव्यांशु पचौरी एवं प्रांत मंत्री आनंद कठेरिया उपस्थित रहे । नगर इकाई पुनर्गठन गठन के लिए प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शिवम भारद्वाज को संगठन ने पालक कार्यकर्ता के रूप में घोषित किया गया। पुनर्गठन प्रक्रिया से पूर्व नगर अध्यक्ष रविंद्र समाधिया द्वारा विद्यार्थी परिषद के निर्माण एवं लक्ष्य के बारे में बताया तदोपरांत वर्तमान कार्यकारिणी को भंग किया गया। इसके उपरान्त नवीन कार्यकारिणी के नगर अध्यक्ष एवं नगर मंत्री की घोषणा पालक कार्यकर्ता शिवम भारद्वाज द्वारा की गई जिसमें सर्वसम्मति से डॉ मोनिका गुप्ता को नगर अध्यक्ष एवं आर्यन गर्ग को नगर मंत्री चुना गया। इसके उपरान्त नवनियुक्त नगर अध्यक्ष मोनिका गुप्ता के द्वारा नगर इकाई की घोषणा की गई जिसमें नगर उपाध्यक्ष राहुल गर्ग , नगर सह मंत्री चेतन पांचाल , पुष्कर गोयल , सुश्री वंशिका जैन को नियुक्त किया। नगर राष्ट्रीय कला मंच संयोजक सुश्री रेनू तांगर , नगर राष्ट्रीय कला मंच सह संयोजक हर्षित सिंघल , नगर एसएफडी संयोजक दीपांशु गर्ग , सह संयोजक एसएफडी दीपांशु अग्रवाल , नगर एसएफएस संयोजक जतिन अग्रवाल , नगर एसएफएस सह संयोजक केतन गर्ग ,नगर खेलो भारत संयोजक अंश जैन , नगर खेलो भारत सह संयोजक भविष्य अग्रवाल , नगर मीडिया संयोजक, गौरव गर्ग , नगर सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गर्ग, नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिवेश अग्रवाल , सचिन भारद्वाज , सुश्री साधना , सुश्री दीक्षा को नियुक्त किया गया ।नगर इकाई पुनर्गठन के उपरांत सभी नवीन दायित्ववान कार्यकर्ताओं का दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया गया । प्रांत मंत्री आनंद कठेरिया, एवं विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु पचौरी ने विद्यार्थी परिषद की कार्यशैली एवं विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments