




वृंदावन। विद्या भारती ब्रज प्रदेश द्वारा आयोजित विभिन्न क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदकों की शानदार उपलब्धि प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
ताइक्वांडो में विद्यालय की कुल 18 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 8 स्वर्ण, 6 रजत एवं 4 कांस्य पदक प्राप्त किए। अंडर-14 वर्ग में योगेश्वरी चतुर्वेदी, तान्या प्रजापति एवं अनन्या गोला, अंडर-17 वर्ग में ख्याति एवं सृष्टि तथा अंडर-19 वर्ग में अदिति, रितिका एवं संस्कृति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं नंदिनी कुंतल, वंशिका, छवि, राधिका, यंशिका एवं बृजलता ने रजत तथा सौरवी, माधवी, अंजलि एवं प्रियांशी ने कांस्य पदक अर्जित किए।
वुशु प्रतियोगिता में कुल 13 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने 6 स्वर्ण एवं 7 रजत पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंडर-17 वर्ग में दिव्या एवं शिक्षा तथा अंडर-19 वर्ग में वंदना सिंह, गौरी चौधरी, निहारिका एवं अदिति ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। अविका, यशोदा, गौरी, चंदा कृतिका, किशोरी एवं वैष्णवी ने रजत पदक अर्जित किए।
टेबल टेनिस में अंडर-19 वर्ग की चारों खिलाड़ियों चंचल, गोपिका चौधरी, खुशी गौतम एवं आस्था सिंह ने रजत पदक प्राप्त किए तथा उनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। अंडर-17 वर्ग की चार खिलाड़ियों रितिका संध्या प्रतिमा शुक्ला अंजली पाठक ने कांस्य पदक प्राप्त किए। टेबल टेनिस में छात्राओं के प्रदर्शन के आधार पर पदकों का अपग्रेडेशन भी हुआ, जो विद्यालय के लिए गौरव का विषय है।
38 वीं प्रांतीय शतरंज प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर खैर मार्ग अलीगढ़ मेंआयोजित हुई ।जिसमें 12 जिलों के 135 विद्यालयों में हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय की छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। अंडर-17 वर्ग में 5 छात्राओं सोनिका, साक्षी, अदिति, रूही, नंदिनी तथा अंडर-19 वर्ग में भी 5 छात्राओं वृंदा, इशिका, अनन्या,आराध्या और हर्षिता ने रजत पदक प्राप्त किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ छात्राओं का क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन भी हुआ।
क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की प्रतिभावान 15 छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। ताइक्वांडो में योगेश्वरी चतुर्वेदी, तान्या प्रजापति, अंशिका गोला, ख्याति, सृष्टि, रितिका, संस्कृति एवं अदिति का चयन अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वुशु में दिव्या, शिक्षा, वंदना सिंह, गौरी चौधरी, निहारिका एवं अदिति तथा टेबल टेनिस में गोपिका चौधरी का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं शतरंज की प्रतिभावान छात्राओं का चयन क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य रजनी गुप्ता ने सभी विजेता एवं चयनित छात्राओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल छात्राओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाडी छात्राओं के प्रशिक्षक सुनील कुमार सिंह, भावना सिंह, सुमन यादव एवं इन्दूभूषण सैनी के अथक परिश्रम की भी सराहना की।
विद्यालय प्रबंध समिति से राजकुमारी धानुका, रेखा माहेश्वरी, पद्मनाभ गोस्वामी, विश्वनाथ अग्रवाल, उमेश चंद्र शर्मा, कमल खंडेलवाल ने सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि छात्राएँ अखिल भारतीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय वृन्दावन एवं ब्रज प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगी।

