HomeUncategorizedराधा की नगरी में रामभरोसे बिजली विभागबिजली जाने पर नहीं उठते एसडीओ...

राधा की नगरी में रामभरोसे बिजली विभागबिजली जाने पर नहीं उठते एसडीओ व जेई के



बरसाना भले ही प्रदेश की योगी सरकार अच्छी बिजली व्यवस्था की बात करती हो, लेकिन राधा की नगरी बरसाना में बिजली राम भरोसे चल रही है। बिजली चले जाने पर जब स्थानीय लोग एसडीओ व जेई को उनके सरकारी नंबर पर संपर्क करने की कोशिश करते है, लेकिन या तो फोन उठेगा नहीं या फिर बंद मिलेगा। जिसके चलते बिजली से जुड़े किसी भी अपडेट की सूचना स्थानीय लोगों को नहीं हो पाती। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि एसडीओ व जेई की कार्यशैली सही नहीं है।

धार्मिक नगरी बरसाना में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते है। जबकि हाल ही में छह दिन बाद राधाष्टमी महोत्सव है। जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेते है। ऐसे में बरसाना में बिजली विभाग राम भरोसे चल रहा है। कहीं अचानक कैबिल जलकर टूट जाती है तो लाइन में फॉल्ट हो जाता है। जब बिजली चले जाने पर स्थानीय लोग बिजली घर पर संपर्क करते है तो कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिलता। जिसके बाद लोग एसडीओ व जेई के सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश करते है तो मोबाइल या बंद रहता है या उठता नहीं है। गुरुवार शाम चार बजे बिजली जाने पर लोग रात्रि दस बजे तक एसडीओ व जेई से संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। एसडीओ व जेई की कार्यशैली पर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे है। हरिओम ठाकुर ने कहा कि दोनों अधिकारी जनता के साथ सही बर्ताव नहीं करते। लोगों का फोन तक नहीं उठाते। रवि चौहान ने कहा कि बरसाना में बिजली रामभरोसे चल रही है। अगर रात्रि में फेस उड़ गया तो सुबह ही जुड़ेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments