HomeUncategorizedश्याम सुंदर धानुका सरस्वती विद्या मंदिर परिसर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से हुआ...

श्याम सुंदर धानुका सरस्वती विद्या मंदिर परिसर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से हुआ गुंजायमान

वृंदावन। श्याम सुंदर धानुका सरस्वती विद्या मंदिर, रुक्मिणी विहार, वृंदावन में शुक्रवार को वंदे मातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंध समिति के पदाधिकारियों, विद्यार्थियों, आचार्यों, कर्मचारियों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि वैभव अग्रवाल, मुख्य वक्ता डॉ. अंजू सूद एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय समिति के प्रबंधक पद्मनाभ गोस्वामी एवं अध्यक्ष अनिल गोस्वामी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन रहा। विद्यालय परिसर में उपस्थित विद्यार्थियों, आचार्यों, कर्मचारियों एवं अभिभावकों ने एक स्वर में वंदे मातरम् का गायन किया। इस दौरान पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम के विश्राम में प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। तत्पश्चात कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का विश्राम हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में अनुशासन, उत्साह और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। वंदे मातरम् का सामूहिक गायन विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन एवं भारतीय संस्कृति से जुड़ने का प्रेरणादायी अवसर बना।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments