
बरसाना के बुद्धा की बगीची में आज 09 अक्टूबर को आगामी रामलीला कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामलीला का भव्य आयोजन 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक वृषभान कुंड रामलीला चौक, भक्तमाल आश्रम के निकट किया जाएगा। बैठक में व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक अनोखा निर्णय लिया गया। समस्त बरसाना बस्ती के बृजवासियों को ही आयोजनकर्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। किसी को भी विशेष पदभार नहीं दिया गया है। केवल कोषाध्यक्ष के रूप में नन्दन कटारा जी और सह-कोषाध्यक्ष के रूप में टीटू मास्साब जी को नियुक्त किया गया है। बाकी सभी बृजवासी मिलकर रामलीला की संपूर्ण व्यवस्थाएं संभालेंगे। रामलीला के संचालन का दायित्व श्री श्यामा श्याम मिलन रामलीला एवं रासलीला मंडल, व्यास श्री डोरीलाल स्वामी जी निभाएंगे।
इस बैठक में पदम सिंह फौजी, रनवीर ठाकुर, महेश गौड़, कलुआ गौड़, विजेन्द्र ठाकुर सहित समस्त बृजवासीजन मौजूद रहे।

