


बरसाना दीपावली के पावन अवसर पर बरसाना में पदम फौजी स्पोर्ट्स अकैडमी में नन्हे-मुन्ने बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों ने दौड़ लगाई और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दौड़ में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मिठाई, फल, बिस्किट और नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। किसी भी बच्चे को खाली हाथ नहीं भेजा गया।इस मौके पर नगर पंचायत प्रतिनिधि पदम फौजी, बिल्लू मिल्खा ठाकुर, मोहित प्रधान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है।

