Sunday, October 12, 2025
Home Blog Page 697

दिल्ली में नया अनलॉक प्लान: ऑड-ईवन सिस्टम से खुलेंगे बाजार, 50% क्षमता के साथ चलेंगी मेट्रो

0


नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को नए अनलॉक प्लान का ऐलान किया है। जिस तरह से दिल्ली के प्रदूषण को नियंत्रित करने को वाहनों के लिए ऑड-ईवन प्रणाली लागू की थी ठीक उसी प्रकार अब कोरोना के थमते ही दिल्ली के बाजार और मॉल खोलने के लिए भी ऑड-ईवन को आधार बनाने के निर्देश दिए हैं।


हाल ही में दिल्ली के सीएम अरवन्दि केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में सोमवार के आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा, लेकिन काफी रियायत दी जा रही है। केजरीवाल ने कहा कि बाजारों और मॉल को ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक के लिए खोला जा रहा है। वहीं स्टैंड अलोन दुकानें सातों दिन खुलेंगी। मॉल की दुकानों पर भी ऑड-ईवन लागू होगा।

इसके साथ ही निजी दफ्तर 50% क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। जरूरी सामान की दुकानें रोज खुलेंगी और दिल्ली मेट्रो भी 50% क्षमता के साथ शुरू की जा रही है। सरकारी दफ्तरों में ग्रुप ए के अधिकारी 100% और बाकी इसके नीचे वाले 50% अधिकारी ही काम करेंगे। जरूरी सेवाओं में लगे 100% कर्मचारी काम कर सकेंगे।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में करीब 400 केस आए हैं और पॉजिटिविटी रेट भी घटकर करीब 0.5% रह गया है। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि स्थिति अब काफी नियंत्रित और इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बाजारों को फिर से खोलने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के खिलाफ दिल्ली ने अपनी लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ी है, अब वक्त अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे फिर से पटरी पर लाने का है।

केजरीवालने कहा कि हम कोरोना की तीसरी लहर का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। बच्चों के संक्रमित होने की संभावना को देखते हुए हमने पीडियाट्रिक टास्क फोर्स का गठन किया है। ये टास्क फोर्स बच्चों के इलाज की तैयारी देखेगी। वहीं कोरोना के नए वैरिएंट का पता लगाने के लिए दिल्ली में दो जीनोम सीक्वेंसिंग लैब भी स्थापित की जाएंगी।

कोविड की संभावित तीसरी लहर की तैयारी पर बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि विशेषज्ञों के साथ बात करके ये तय किया गया है कि दिल्ली में थर्ड वेव में 37,000 केसों को पीक मानकर तैयारी शुरू की जाए। उसके हिसाब से कोविड बेड और आईसीयू बेड तैयार होंगे। 64 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे और उन्हें लगाने का काम शुरू हो चुका है। कोविड के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जरूरी दवाओं का बफर स्टॉक भी बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते दिनों दिल्ली में ऑक्सीजन की काफी किल्लत हो गई थी जिसे देखते हुए कॅछको 150 टन का ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए कहा गया है और दिल्ली में 420 मीट्रिक टन का ऑक्सीजन स्टोरेज किया जाएगा। 25 ऑक्सीजन टैंकर खरीदे जा रहे हैं।

ट्विटर का एक और बड़ा एक्शन: अब संघ प्रमुख मोहन भागवत के अकाउंट से ब्लू टिक हटाया

0


नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के पर्सनल अकाउंट से ब्लू टिक हटाने और फिर बहाल करने के तुरंत बाद ट्विटर ने एक और बड़ा एक्शन लिया है। ट्विटर ने इस बार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया है और उसे अनवेरिफाइड कर दिया है।

कुछ समय से नए आईटी नियमों को लेकर केंद्र सरकार और सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स ट्वविटर के बीच विवाद छिड़ा हुआ है। ऐसे में सबसे पहले ट्विटर ने भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के निजी ट्विटर हैंडल से वैरिफाइड ब्लू टिक वापस ले लिया तो बवाल मच गया। सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना होने लगी। हालांकि थोड़ी ही देर बाद उनके अकाउंट को दोबारा वैरिफाई कर दिया गया।

मगर अब संघ प्रमुख के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटाने पर हंगामा मच सकता है। अगर मोहन भागवत के ट्विटर हैंडल पर गौर करें तो यह अकाउंट 2019 में बना हुआ दिख रहा है। हालांकि, अभी इस अकाउंट पर एक भी ट्वीट नहीं दिख रहा है। मोहन भागवत सिर्फ आरएसएस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल को फॉलो करते हैं, जबकि उनके फॉलोअरों की लिस्ट में 2 लाख से अधिक लोग हैं। हालांकि, इस मसले पर ट्विटर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ट्विटर ने शनिवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के निजी अकाउंट से सत्यापन वाला ब्लू टिक हटाया और बाद में इसे बहाल कर दिया। उपराष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि ट्विटर पर नायडू का निजी अकाउंट लंबे समय से निष्क्रिय था और ट्विटर अल्गोरिद्म ने ब्लू टिक हटा दिया। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि ट्विटर सत्यापन पहचान को बहाल करने की प्रक्रिया में है। उपराष्ट्रपति के इस निजी अकाउंट से पिछले साल 23 जुलाई को आखिरी बार पोस्ट की गयी थी।

अलीगढ़ जहरीली शराब कांड: अब तक 35 लोगों की मौत की पुष्टि, 98 का हुआ पोस्टमॉर्टम

0


अलीगढ़। जिले में नहर में फेंकी गई कथित जहरीली शराब पीने के कारण तीन और लोगों की मौत होने से एक गांव में मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी भानु प्रताप कल्याणी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि गुरुवार से अब तक रोहेरा गांव में जहरीली शराब के सेवन करने वाले 9 लोगों के पोस्टमार्टम हो चुके हैं। जहरीली शराब पीने से हालत बिगड़ने पर अभी भी अस्पताल में भर्ती लोग जीव के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अभी तक प्रशावन ने 35 लोगों की मौत की पुष्टि की है कि जबकि 98 लोगों के पोस्टमॉर्टम हो चुके हैं। इनकी बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि पीड़ितों का उपचार मुख्य रूप से जवाहर नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल और कुछ निजी अस्पतालों में किया जा रहा है। कल्याणी के मुताबिक एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले कई मरीज अब भी अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह अकबराबाद थाना क्षेत्र के कोड़ियागंज में एक अन्य ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की कथित तौर पर नकली शराब पीने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक ये शराब उसी नहर में बह रहे एक टोकरे में तैर रही थी जो बुधवार को रोहेरा के मजदूरों को मिली थी। जिले में काफी समय से जहरीली शराब के मामले सामने आ रहे थे इसके बावजूद अवैध शराब के निर्माण और वितरण पर रोक नहीं लगी।

वहीं जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉक्टर हारिस मंजूर ने बताया, ‘इस अस्पताल में बुधवार रात से गुरुवार शाम तक 32 लोग भर्ती हुए जिनमें सात की आज सुबह तक मौत हो गई वहीं 25 का उपचार अभी भी चल रहा है, जिनमें कई की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।’

अब तक 98 पोस्टमार्टम

सीएमओ कल्याणी ने पत्रकारों को बताया कि पिछले शुक्रवार (28 मई) को जहरीली शराब की घटना के बाद अब तक कुल 98 लोगों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। उन्होंने कहा, ‘जिला प्रशासन 98 लोगों की मौत के कारणों की पुष्टि के लिए बिसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। प्रशासन ने 28 मई की जहरीली शराब की घटना से अब तक 35 लोगों की मौत की पुष्टि की है।’

दो जून को रोहेरा गांव में हुई जहरीली शराब की घटना में महिलाओं समेत सभी पीड़ित बिहार राज्य के प्रवासी मजदूर हैं और यहां एक स्थानीय ईंट भट्ठे पर काम करते हैं और अस्थायी तौर पर झोपड़ियों में रहते हैं।

हादसे के बाद दर्दनाक मंजर

हादसे के बाद बृहस्पतिवार को जब मीडियाकर्मी वहां पहुंचे तो एक दर्जन से अधिक बच्चे भूखे प्यासे मिले जिनके माता-पिता अस्पतालों में भर्ती थे। यह मामला संज्ञान में आते ही स्थानीय विधायक दलवीर सिंह ने तुरंत बच्चों के भोजन की व्यवस्था कराई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया था कि बुधवार रात जवां थाना क्षेत्र के रोहेरा गांव के पास एक नहर में फेंकी गई संदिग्ध रूप से मिलावटी शराब पीने से बड़ी संख्या में ईंट भट्ठा श्रमिक बीमार हो गए।

मथुरा जिले में आज 10 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

0

  1. 45 male Rural HATHRAS
  2. 30 male Rural HATHI FARAM
  3. 37 male Rural KMMCH CAMPUS, MATHURA
  4. 28 female Rural BHAWANPURA, GOVERDHAN
  5. 23 male Rural BHAVANPURA
  6. 56 female Rural SHAHJADPUR
  7. 34 female Rural KRISHNA NAGAR
  8. 32 female Rural CHANDRA LOK COLONY
  9. 26 male Urban 00 VISHAL MEGA MAAT MATHURA
  10. 27 male Urban KOSI ARYA NAGAR KOSI ARYA NAGAR

तांत्रिक ने झाड़फूंक के बहाने महिला से किया बलात्कार

0

बरसाना। निकटवर्ती एक गांव में एक तांत्रिक ने झाड़फूंक के नाम पर महिला से बलात्कार कर दिया। आरोपी घटना करने के बाद गांव से फरार हो गया। जबकि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उसका एक साथी पकड़ लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भरतपुर के गांव नगला बंडा रहने वाला तांत्रिक नरेंद्र पुत्र दरब सिंह अपने साथ दिल्ली निवासी संदीप तोमर को लेकर गांव में आया जहां उसने गांव वालों को झाड़फूंक करने लगा। तभी गांव की महिला उसको दिखाने आई तो उसने महिला का इलाज रात्रि में करने की कहा उसके बाद महिला रात्रि में तांत्रिक के पास गई तो तांत्रिक ने महिला से बलात्कार कर दिया। बलात्कार करने के बाद तांत्रिक भाग गया। पीड़ित महिला ने अपने घर वालों को तांत्रिक के द्वारा किये कृत्य की बात बताई तो पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई।

महिला की शिकायत पर थाना प्रभारी आजाद पाल सिंह ने उसका एक साथी को पकड़ लिया। भागे तांत्रिक को पकडने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।

आज का राशिफल: 05 जून 2021, शनिवार

0

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन नए-नए कामों में लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। बच्चों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)
आज आपकी आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है जिसका सामना करने के लिए आप तैयार रहें। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अचानक रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हाथ लग सकते हैं।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक अपनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से विषम परिस्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में आज ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह अपने प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। सभी से मधुर सम्बंध बनाएँ रखें व हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सकारात्मक बने रहना होगा। आपके मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

  • पंडित प्रदीप गंगोटिया, पीताम्बरा पीठ, दतिया

आज का पञ्चांग: 05 जून 2021, शनिवार

0


ॐ श्रीगणेशाय नम:

आज शनिवार को ज्येष्ठ बदी एकादशी पूर्णरात्रि , पंचक 23:27 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , माँ भद्रकाली जयन्ती (ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी ) , गुरु श्री गोलवलकर स्मृति दिवस , श्री योगी आदित्यनाथ जन्म दिवस व विश्व पर्यावरण दिवस।

  • शक सम्वत- 1943
  • विक्रम सम्वत- 2078
  • मास- ज्येष्ठ
  • पक्ष- कृष्णपक्ष
  • तिथि- एकादशी- पूर्णरात्रि
  • नक्षत्र- रेवती-23:28 तक
  • पश्चात्- अश्विनी
  • करण- बव.-17:13 तक
  • पश्चात- बालव
  • योग- सौभाग्य-27:33 तक
  • पश्चात- शोभन
  • सूर्योदय- 05:22
  • सूर्यास्त- 19:16
  • चन्द्रोदय- 26:49
  • चन्द्रराशि- मीन-23:28 तक
  • पश्चात- मेष
  • सूर्यायण – उत्तरायण
  • गोल- दक्षिणगोल
  • अभिजित- 11:51 से 12:47
  • राहुकाल- 08:51 से 10:35
  • ऋतु- ग्रीष्म
  • दिशाशूल- पूर्व

कल रविवार को ज्येष्ठ बदी एकादशी 06:22 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , एकादशी तिथि वृद्धि , अचला / अपरा एकादशी व्रत ( सभी के लिए ) , जलक्रीड़ा एकादशी (उड़ीसा ) , मूल संज्ञक नक्षत्र 26:28 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 26:27 तक , राजयोग 26:27 से सूर्योदय तक , उन्मीलिनी महाद्वादशी व्रत , मेला भद्रकाली एकादशी ( कपूरथला , पंजाब ) , श्री अरविन्द केजरीवाल जन्म दिवस , श्री सुनीलदत्त जयन्ती , श्री देवराज उर्स स्मृति दिवस व घल्लूघारा दिवस पंजाब (ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी )।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय

यूपी में कोरोना के नए केसों में गिरावट जारी, पिछले 24 घंटों में मिले 1,175 मरीज

0

लखनऊ। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए केसों में लगातार गिरावट जारी है। यूपी में इन दिनों 1200 से नीचे नए केस पहुंच गए हैं। वहीं एक्टिव केसों की संख्या भी घटी है। प्रदेश में 30 अप्रैल को 3 लाख 10 हजार 783 मरीजों की पीक की स्थिति के मुकाबले 35 दिन बाद शुक्रवार को 22,877 कोरोना केस ही एक्टिव हैं। अब तक 16 लाख 52 हजार लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। यूपी में रिकवरी दर 97.4% हो गई है।

एक दिन पहले प्रदेश में कोरोना से 136 लोगों की मौत हुई है। जिस प्रदेश के बारे में विशेषज्ञों ने आशंका व्यक्त की थी कि यहां मई में हर दिन एक लाख से अधिक नए कोरोना मरीज सामने आएंगे। वहां बीते 24 घंटों में 1,175 मरीज पाए गए हैं। दैनिक मरीजों की इस संख्या में 24 अप्रैल को 38,055 मरीजों की पीक स्थिति के मुकाबले अब तक 97 फीसदी से अधिक की गिरावट आ चुकी है।

नियोन्यूज की खबर के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों को मान-मर्यादा की आई सुध

0


वृंदावन। मथुरा में शुक्रवार सुबह यज्ञ यात्रा निकालने के दौरान संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा हिन्दू धर्म संस्कृति को तार-तार करने की घटना की खबर नियो न्यूज ने प्रमुखता से प्रसारित की। इसके बाद संघ के स्वयंसेवकों को यज्ञ के प्रति आस्था जागी और उन्हें मान-मर्यादा का ख्याल आया।


वृंदावन में निकली हवन यात्रा के दौरान संघ के पदाधिकारी बार-बार हवन यात्रा में शामिल होने के लिए आगे आने वाले स्वयंसेवकों को चप्पल और जूतों को उतारकर कही यज्ञ में आहुतियों की देने के लिए कदम-कदम पर कहते नजर आए।

दो पक्षों में विवाद, बचाव में आई गर्भवती महिला के चोट लगने से आठ माह का हुआ गर्भपात

0

भ्रूड़ को लेकर परिजन थाने पहुंचे

गोवर्धन। थाना क्षेत्र के सकीतरा में बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बचाव में आई आठ माह की गर्भवती महिला के साथ भी मारपीट कर दी। चोट लगने से महिला का आठ माह का गर्भपात हो गया। भ्रुड को लेकर परिजन थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ितों की सुनवाई करने की बजाय उन्हें धमका वहां से भगा दिया।


शुक्रवार को गोवर्धन के गांव सकीतरा में बच्चों के खेलने को लेकर सुनील और राजेश के बीच विवाद हो गया। आरोप कि राजेश के साथ मिलकर पुष्पा, और पिंकी सुनील की पिटाई करने लगीं तो आठ माह की गर्भवती पत्नी मंजू सुनील को बचाने पहुंची। दबंगों ने गर्भवती महिला को लात मारकर जमीन पर गिरा लिया और जमकर पिटाई की। चोट लगने से मंजू के गर्भ में पल रहे आठ माह के बच्चे का गर्भपात हो गया। पीड़ित परिवार रोते बिलखते गर्भवती महिला सहित भ्रूड को लेकर गोवर्धन थाने पहुंचा। पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि पुलिस ने सुनवाई करने बजाय उन्हें वहां से धमका कर भगा दिया।


सुनील के पिता पप्पू ने बताया कि बच्चों के खेलने को लेकर राजेश ने सुनील के साथ मारपीट कर दी। मंजू उसे बचाने गई, आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आठ माह का गर्भपात हो गया। थाने गए तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।

गोवर्धन क्षेत्राधिकारी रविकांत पराशर ने बताया कि महिला को मेडिकल उपचार के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।