Sunday, June 4, 2023
Homeस्वास्थ्यNovel Coronaलाॅकडाउनः गंगा दशहरा पर यमुना में नहीं लगा सकेंगे डुबकी

लाॅकडाउनः गंगा दशहरा पर यमुना में नहीं लगा सकेंगे डुबकी

 

मथुरा। लाॅकडाउन के चलते इस दफा यमुना स्नान नहीं होगा। इसके चलते निगम ने न तो यमुना किनारे घाटों पर नाविकों को तैनात किया है और न ही अन्य व्यवस्थाएं की हैं। उधर, पुलिस अधिकारियों ने भी लोगों को यमुना तक पहुंचने से रोकने की योजना तैयार कर ली है।
कोरोना के कारण प्रत्येक ऐसा कार्य प्रतिबंधित है जिसमें लोग एक ही स्थान पर एकत्रित होते हों। सोमवार को गंगा दशहरा पर प्रतिवर्ष सैकड़ों की संख्या में लोग यमुना में स्नान और पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित करते थे, लेकिन इस दफा कोरोना की गाइड लाइन के चलते यमुना स्नान नहीं कर सकेंगे।
यमुना के घाटों पर न तो स्नान करने वाले एकत्रित हो सकेंगे और ना ही पूजा-अर्चना के लिए भीड़ एकत्रित हो सकेगी। प्रति वर्ष की भांति निगम ने यमुना स्नान की कोई तैयारी नहीं की है। पुलिस ने भी लोगों को यमुना तक जाने से रोकने के लिए प्लान तैयार कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments