Friday, March 29, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़यमुना नदी में स्नान के दौरान बहन डूबी, दो भाइयों को ग्रामीणों...

यमुना नदी में स्नान के दौरान बहन डूबी, दो भाइयों को ग्रामीणों ने बचाया

 

मथुरा। टैंटीगांव क्षेत्र के गांव ओहावा निवासी राजकुमार शर्मा की पत्नी राजकुमारी सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गंगा दशहरा के अवसर पर पास में ही यमुना नदी में स्नान करने के लिए पुत्री ऊषा (14), पुत्र दीपक (16) व रूपकुमार (12) के साथ गई थी।
यमुना में नहाने के दौरान ऊषा व उसके भाई दीपक और रूपकुमार अचानक गहरे पानी में चले गए और बहने लगे। पास में ही नहा रहे लोगों ने डूबते दोनों भाइयों को तो बचा लिया, लेकिन किशोरी गहरे पानी में डूब गई। किशोरी के यमुना में डूबने की खबर लगते ही तमाम ग्रामीणों के अलावा इलाका पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने ऊषा को काफी तलाशा, मगर वह नहीं मिली। किशोरी के डूबने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments