Friday, April 26, 2024
HomeUncategorizedमथुरा मंडी के भाव 2 जून 2020ः सरसों, गेहूं, जौ और धान...

मथुरा मंडी के भाव 2 जून 2020ः सरसों, गेहूं, जौ और धान की कीमतें ये रहीं

 

मथुरा। मंगलवार को मथुरा की राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अनाज मंडी में सरसों बेस्ट क्वालिटी की कीमत 4400 रूपया रही। हालांकि औसतन क्वालिटी की सरसों का भाव 4300 से 4350 रूपए प्रति क्विंटल रहा। इसके अलावा गेहूं की कीमत गिर गई। मंगलवार को गेहूं चमकदार (आईटीसी पास) 1785 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका जो बीते दिन के मुकाबले 20 रूपया कम रहा। जबकि मिल दड़े का भाव 1750-1755 रूपए प्रति क्विंटल तक ही रहा, मिल दड़े में भी 15-20 रूपए की मंदी रही। राजस्थान की मंडियों से जौ की आपूर्ति लगातार बनी हुई है। इसके चलते मथुरा मंडी में भी जौ की कीमतों पर दबाव बन रहा है। मंगलवार को मथुरा मंडी में जौ का भाव 1400 रूपए से 1450 सौ रूपया प्रति क्विंटल तक रहा है। जौ के भाव में 50 रूपया प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गई है। धान 1509 किस्म मीडियम क्वालिटी की कीमतें 2100 रूपया प्रति क्विंटल रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments