Friday, March 29, 2024
HomeUncategorizedअपडेटः वरिष्ठ अधिवक्ता संक्रमित, अस्थाई जेल के बंदी के संपर्क में आने...

अपडेटः वरिष्ठ अधिवक्ता संक्रमित, अस्थाई जेल के बंदी के संपर्क में आने के बाद इंस्पेक्टर समेत दस पुलिसकर्मी क्वारंटीन

 

मथुरा। जिले में कोरोना पाॅजिटिव के आठ नए केस मिले हैं। बृहस्पतिवार की देर रात आई रिपोर्ट में 6 लोग छाता के रहने वाले हैं, जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता और अस्थाई जेल का बंदी भी शामिल है। जनपद में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 96 हो गई है। बंदी को गिरफ्तार करने वाले थाना हाईवे के इंस्पेक्टर सहित 10 पुलिसकर्मी क्वारंटीन किए गए हैं।
तहसील छाता निवासी सब्जी विक्रेता की पिछले दिनों कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट आई थी। इसके बाद उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। बृहस्पतिवार की रात आई रिपार्ट में 6 लोग कोरोना पाॅजिटिव निकले हैं। इनमें 5 और 6 वर्ष के दो बच्चे, 15 वर्षीय किशोरी और तीन अन्य व्यक्ति शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी कोरोना संक्रमित लोगों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया है।
इधर, मथुरा शहर के गुरुनानक नगर निवासी 68 वर्षीय अधिवक्ता की भी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। कोरोना पाॅजिटिव को आइसोलेट किया गया है। परिवार के साथ संपर्क में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। मथुरा की अस्थाई जेल में बंदी कोरोना पाॅजिटिव मिला है। बंदी की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप है। बंदी को गिरफ्तार करने वाली थाना हाईवे पुलिस टीम को क्वारंटीन किया गया है। इसमें एक इंस्पेक्टर सहित 10 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments