Friday, April 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़पूर्व पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता, कर्मचारियों से होगी 1.74 करोड़ की वसूली...

पूर्व पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता, कर्मचारियों से होगी 1.74 करोड़ की वसूली एसटीपी संचालन में पकड़ा था घालमेल

 

 

मथुरा। नगर पालिका के एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) संचालन में वर्ष 2014-15 में हुई अनियमितता की जांच के बाद नगर विकास मंत्रालय के निर्देश पर पूर्व पालिका अध्यक्ष समेत कर्मचारियों से 1.74 करोड़ रुपये की वसूली की जाएगी।
वर्ष 2014-2015 में नगर पालिका द्वारा एसटीपी संचालन का टेंडर फरीदाबाद की एक कंपनी को दिया था। इस कंपनी में तकनीकी खामी होने के बाद भी इसे ठेका दे दिया। इसकी शिकायत मंडलायुक्त से की थी। इसकी जांच डीएम के निर्देश पर एडीएम ने की थी। जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद तत्कालीन डीएम ने पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, अधिशासी अधिकारी केपी सिंह, अवर अभियंता जलकल केआर सिंह, सहायक अभियंता उदयराज सिंह, लेखाकार विकास गर्ग व लिपिक जलकल विभाग टुकेश शर्मा को दोषी माना और सभी से कंपनी को भुगतान की गई धनराशि 1.74 करोड़ रुपये की वसूली की संस्तुति मंडलायुक्त से की थी। मंडलायुक्त ने इसे नगर विकास मंत्रालय भेज दिया। जब कार्रवाई नहीं हुई तो एक बार फिर पार्षद उमेश भारद्वाज द्वारा शिकायत की गई। अब मंत्रालय के निर्देश पर नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने अकेंद्रीयकृत कर्मचारी रिटायर्ड बाबू टुकेश शर्मा से वसूली प्रक्रिया शुरू कर दी है। अन्य से वसूली की कार्रवाई नगर विकास मंत्रालय द्वारा की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments