Saturday, April 20, 2024
HomeUncategorizedदेश में 2 लाख 45 हजार से अधिक मरीज; 6600 से ज्यादा...

देश में 2 लाख 45 हजार से अधिक मरीज; 6600 से ज्यादा मौत

 

भारत शनिवार (6 जून) को स्पेन को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का पांचवां देश बन गया है। अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़कर दो लाख 45 हजार 670 हो गए हैं, जबकि 6600 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
पिछले 24 घंटे से भी कम समय में भारत इस महामारी के मामलों की संख्या की दृष्टि से इटली और स्पेन से भी आगे निकल गया। अब अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन ही इस मामले में उससे आगे हैं। इस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार स्पेन में अब तक इस महामारी के 2 लाख 41 हजार 310 मामले सामने आ चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में शनिवार (6 जून) सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 9887 नए मरीज सामने आए और 294 मरीजों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,642 हो गई है। देश में अब इस संक्रमण के मामले दो लाख 36 हजार 657 हो गए, जबकि मृतकों की संख्या 6642 हो गई। देश में लगातार तीसरे दिन नौ हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments