Friday, April 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के झटके

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के झटके

 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र एनसीआर में धरती एक बार फिर हिली है। सोमवार दोपहर को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिछले दो महीनों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में इस बार भी भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं रही। यह सिर्फ 2.1 थी। इससे पहले शुक्रवार को झारखंड और कर्नाटक में भी भूकंप आया था। कर्नाटक के हम्पी में सुबह 06रू55 बजे रिक्टर स्केल पर 4.0 की तीव्रता के साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं, झारखंड के जमशेदपुर में इसी समय रिक्टर स्केल पर 4.7 की तीव्रता वाला भूकंप आया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments