Tuesday, April 23, 2024
HomeUncategorizedअंतिम संस्कार में शामिल 75 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, संक्रमण के...

अंतिम संस्कार में शामिल 75 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, संक्रमण के मामले में पहली बार प्रशासन ने लिया इतना सख्त निर्णय

 

मथुरा। एसडीएम महावन जग प्रवेश ने कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल हुए 75 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें 45 लोगों को नामजद किया गया है। इसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं।
फरीदाबाद के निजी अस्पताल में उपचार लिए भर्ती राया निवासी व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई थी। फरीदाबाद में ही उसकी कोराना जांच कराई थी, जिसकी पॉजिटिव रिपोर्ट रविवार को मिली थी। राया में शनिवार को ही शव का अंतिम संस्कार किया गया।
इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि भी थे। इससे अंतिम संस्कार में शामिल लोगों में खलबली मच गई। सोमवार को एसडीएम महावन ने इसे कोविड-19 के अंतर्गत निर्धारित नियमों का उल्लंघन मानते हुए 75 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments