Friday, March 29, 2024
HomeUncategorizedमथुरा मंडी के भाव 9 जून 2020-सरसों मंदी, गेहूं, जौ, मूंग और...

मथुरा मंडी के भाव 9 जून 2020-सरसों मंदी, गेहूं, जौ, मूंग और धान की इन भावों पर हुई नीलामी, सोना-चांदी तेज

 

मथुरा। मंगलवार को मथुरा की अनाज मंडी में सरसों बेस्ट क्वालिटी का भाव 4500 रूपया तक पहुंच गया। औसतन क्वालिटी की सरसों का भाव 4300 से 4400 रूपए प्रति क्विंटल रहा। गेहूं चमकदार (आईटीसी पास) 1800 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका। जबकि मिल दड़े का भाव 1770-1785 रूपए प्रति क्विंटल तक रहा है। नयी मूंग 6600 रूपए प्रति क्विंटल से 7000 रूपए तक बिकी है। जौ का भाव 1430 रूपए से 1475 रूपया प्रति क्विंटल तक रहा है। धान 1509 किस्म बेस्ट क्वालिटी की कीमतें 2200 रूपया जबकि मीडियम क्वालिटी का भाव 2100 रूपया प्रति क्विंटल रहा है।
सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में कुछ तेजी दर्ज की गई है। इंडियन बुलियन की साइट पर प्रसारित रेटों के अनुसार मंगलवार को सोना 49483 रूप्या प्रति दस ग्राम था जो बीते दिवस के मुकाबले 83 रूपए अधिक था। वहीं चांदी का भाव 47675 रहा है। चांदी भी बीते कारोबारी दिवस के मुकाबले 55 रूपया तेज रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments