Saturday, September 30, 2023
Homeस्वास्थ्यNovel Coronaये डायग्राम आपको समझाएगा कैसे कोरोना से जीत रहा है भारत, पहली...

ये डायग्राम आपको समझाएगा कैसे कोरोना से जीत रहा है भारत, पहली बार बीमार लोगों से ज्यादा हुए स्वस्थ मरीज

 

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 74 हजार 780 हो गई है। ये आंकड़े के मुताबिक हैं। इस बीच,अच्छी खबर यह मिल रही है कि देश में एक्टिव मरीजों से ज्यादा स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार सुबह तक एक्टिव मरीज 1 हजार 32 हजार 880 थे तो स्वस्थ हुए मरीजों की तादाद बढ़कर 1 लाख 34 हजार 166 हो गई।
दैनिक भास्कर में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तरप्रदेश में रिकवरी रेट सुधरा है। लेकिन नए मरीज मिलने की दर भी बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश के सााथ बिहार में आधे से ज्यादा कोरोना मरीज दूसरे राज्यों से लौटकर आए प्रवासी लोग हैं। इससे पहले, मंगलवार को देश में 8852 संक्रमित मरीज बढ़े। इनमें सबसे ज्यादा 2258 मरीज महाराष्ट्र से हैं। वहीं, देश में 241 संक्रमितों ने दम तोड़ा। सबसे ज्यादा 120 लोग महाराष्ट्र से थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments