Thursday, April 25, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़कोसीकलां - सड़क किनारे महिला ने नवजात शिशु जन्मा

कोसीकलां – सड़क किनारे महिला ने नवजात शिशु जन्मा

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंघल

कहते है इंसान के जन्म और मौत के दिन और समय का पता नही होता। ये बिल्कुल सही है। ऐसी ही एक घटना बुधवार को कोसीकला के बठैन गेट स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर देखने को मिली। जब एक महिला ने रोडवेज बस से उतर कर एक नवजात शिशु को जन्म दिया। दरअसल पन्ना जिला बिहार का रहने वाला प्रकाश अपनी पत्नी सुमित और एक 3 वर्षीय पुत्र के साथ रेवाड़ी हरियाणा मजदूरी करने गया हुआ था। मजदूरी से छुट्टी मिलने के बाद रेवाड़ी से लौटते वक्त कोसीकलां के हाइवे पर बठैन गेट के समीप उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी। तभी उत्तर प्रदेश रोडवेज के बस चालक ने बस से उतार दिया।

दर्द से कराहती महिला को देख स्थानीय लोग मौके पर पहुँच गए। कुछ ही देर के बाद स्थानीय महिलाओं के सहयोग से प्रसूता महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। तत्पश्चात सूचना पर 108 एम्बुलेंस भी पहुँच गयी। सरकारी एम्बुलेंस की सहायता से प्रसूता महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ पाए गए। प्रसूता महिला के पति प्रकाश का कहना है की उसके घर मे दूसरे बच्चे का जन्म हुआ है उसे नही पता था कि सड़क पर उसकी पत्नी उसके बच्चे को जन्म देगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments