Friday, April 26, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)ब्रज की होलीपांच घंटे रूकेंगे सीएम योगी, बरसाना में लाडिली मंदिर के करेंगे दर्शन,...

पांच घंटे रूकेंगे सीएम योगी, बरसाना में लाडिली मंदिर के करेंगे दर्शन, पढ़िए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरसाना आ रहे है। यहां वो विश्व प्रसिद्ध लड्डू होली में शामिल होंगे। देर रात उनका कार्यक्रम जारी हो गया। मुख्यमंत्री बरसाना में संत रमेश बाबा की माताजी गोशाला भी पहुंचेंगे, वृंदावन में संतों से मिलेंगे, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पूजा अर्चना करेंगे।
शासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम सुबह 9 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर 10.50 बजे राधाबिहारी इंटर काॅलेज बरसाना पहुंचेंगे। यहां वो विश्व प्रसिद्ध लाडिली जी मंदिर के दर्शन करेंगे और राधाबिहारी इंटर काॅलेज में आयोजित रंगोत्सव में भाग लेंगे। 12.45 बजे सीएम पदमश्री रमेश बाबा की माताजी गोशाला पहुचेंगे और यहां बन रहे गायों के अस्पताल को देखेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दो बजे वृंदावन पहुंचकर पर्यटक सुविधा केंद्र वृंदावन पहुंचेंगे, संतों से मुलाकात करेंगे। तीन बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वापस वृंदावन स्थित पवनहंस हैलीपेड से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे।
इससे पूर्व पुलिस और प्रशासन के अफसर मुख्यमंत्री का सुरक्षा चक्र बनाने में जुटे रहे। सोमवार को ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलाजकांत मिश्र ने जिलाधिकारी एसआर मिश्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। ब्रीफिंग में सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा – निर्देश भी दिए। पुलिस फोर्स को बरसाना में चप्पे – चप्पे पर तैनात किया गया है। पूरे बरसाना में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन लगाए गए है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments