Friday, April 26, 2024
Homeन्यूज़अन्तर्राष्ट्रीयएक और नई बहस छिड़ीः क्या दुनिया के सामने आया है किम...

एक और नई बहस छिड़ीः क्या दुनिया के सामने आया है किम जोंग का हमशक्ल? असली-नकली पर बहस

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन रहस्यमयी तरीके से करीब 20 दिनों तक गायब रहने के बाद जब सार्वजनिक तौर पर दुनिया के सामने आए, तो लगा जैसे उनकी खराब तबीयत, ब्रेन डेड और मौत जैसी अटकलों पर विराम लग गया। मगर ऐसा होता दिख नहीं रहा है, क्योंकि तानाशाह किम जोंग को लेकर नए तरह की बातें सामने आ रही हैं, जिसकी पुष्टि अगर हो जाती है तो दुनियाभर में हड़कंप मच सकता है। किम जोंग उन को लेकर एक नई थ्योरी सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 20 दिनों तक रहस्यमयी तरीके दुनिया की नजरों से दूर रहने के बाद सार्वजनिक तौर पर जो किम जोंग उन दिखाई दिए थे, दरअसल वह असली तानाशाह नहीं थे, बल्कि उनका हमशक्ल था। हालांकि, यह याद रहे कि यह महज एक दावा है, जिसकी सच्चाई की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
11 अप्रैल के बाद से गायब रहने वाले तानाशाह किम जोंग उन पहली बार 1 मई को राजधानी प्योंगयांग के पास सेंचोन में एक उर्वरक कारखाने में एक समारोह में नजर आए थे। इस दौरान स्टेट मीडिया ने किम जोंग उन की कई तस्वीरें जारी की थीं। इन तस्वीरों को साझा कर ब्रिटेन के टोरी की पूर्व सांसद लुईज मेंश ने दावा किया है कि इनमें जो शख्स नजर आया रहा है, वह किम जोंग उन नहीं हैं। उन्होंने कहा कि तस्वीरों में दांत और दूसरी चीजों से साफ अंतर पता चलता है। इनके अलावा, सोशल मीडिया पर अन्य कई लोगों ने ऐसा ही दावा किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments