Friday, April 19, 2024
HomeUncategorizedकैंसर नही इस वजह से हुई है बाॅलीवुड कलाकार मोहित बघेल की...

कैंसर नही इस वजह से हुई है बाॅलीवुड कलाकार मोहित बघेल की मौत, नयति अस्पताल का रौंगटे खड़े कर देने वाला सच

मथुरा। बाॅलीवुड के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन मोहित बघेल का निधन हो गया है। वह महज 27 साल के थे। मोहित बघेल लंबे समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ रहे थे। लेकिन उनकी मौत की एक बड़ी वजह लाॅकडाउन में समय से इलाज न मिलना रहा है। ये बात उनके प्रशंसकों के लिए बड़े सदमे की तरह है। लेकिन है सौ टका सच।
मोहित बघेल कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ रहे थे। उनका दिल्ली एम्स और हिमाचल के धर्मशाला से इलाज चल रहा था। लाॅकडाउन के समय वो घर में ही थे। बीते कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब थी। इसके चलते परिजनों ने उन्हें नयति अस्पताल में भर्ती करना चाहा। परिवार के लोग बीते तीन दिनों से नयति के चक्कर लगा रहे थे। लेकिन यहां कोविड-19 जांच की अनिवार्यता की बात कहकर उन्हें भर्ती नहंी किया गया। परिवार गिड़गिड़ाता रहा लेकिन अस्पताल प्रशासन की संवेदनाएं नहीं जागी। नतीजा ये रहा कि बाॅलीवुड का चमकता सितारा असमय ही डूब गया।

…वो मोहित बघेल जिनके निधन पर थम गया बाॅलीवुड

मोहित बघेल के निधन की जानकारी आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीमगर्ल के निर्देशक राज शांडिल्य ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। वहीं उनके निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। हर कोई मोहित बघेल को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहा है।
बता दें कि कम किरदार करने के बाद भी मोहित ने सभी के दिलों में जगह बना ली थी। सलमान खान और असिन के साथ मोहित फिल्म रेडी में नजर आ चुके हैं। फिल्म में मोहित ने छोटे अमर चौधरी का किरदार निभाया था। वहीं 2019 में मोहित परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म जबरिया जोड़ी में भी नजर आ चुके हैं।
मोहित बघेल का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा जैसे छोटे शहर में सात जून साल 1993 को हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी। उन्होंने स्टैंड अप कॉमेडी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत छोटे मियां शो से की थी। इस शो में उनकी कॉमेडी को दर्शकों ने काफी पसंद किया, लेकिन मोहित बघेल का संघर्ष लगातार जारी था। इसके बाद उन्हें असली पहचान सलमान खान के साथ फिल्म रेडी में मिली।
मोहित बघेल के निधन पर राज शांडिल्य ने अपने ट्वीट में उनकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, मोहित मेरे भाई इतनी जल्दी क्या थी जाने की? मैंने तुमसे कहा था देख तुम्हारे लिए सारी इंडस्ट्री रुक गयी है जल्दी से ठीक होके आजा उसके बाद ही सब काम शुरू करेंगे, तुम बहुत अच्छी एक्टिंग करता है, इसलिए अगली फिल्म के सेट पे तेरा इंतजार करूंगा…और तुम्हें आना ही पड़ेगा।
राज शांडिल्य के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चौपड़ा ने भी मोहित बघेल के निधन पर शोक जाता है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, वह काम करने वाले सबसे अच्छे लोगों में से एक थे। हमेशा खुश, सकारात्मक और प्रेरित करने वालों में से थे।श् इनके अलावा मोहित के फैंस ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments