Friday, April 19, 2024
Homeजुर्मविवाहिता की मौत ससुराल पक्ष पर जलाकर मारने का आरोप

विवाहिता की मौत ससुराल पक्ष पर जलाकर मारने का आरोप

रिपोर्ट सुनील सिंह

थाना राया क्षेत्र की ग्राम अनोड़ा में एक विवाहिता को डीजल से जलाकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है मायके पक्ष का आरोप है लगभग 14 साल पहले पुत्री मनतेश की शादी अनोड़ा निवासी प्रवीण के साथ की थी शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा पुत्री को परेशान किया जाने लगा ससुराल पक्ष द्वारा पैसे की डिमांड की जाती थी और मारा पिता भी जाता था हद तो तब हो गई जब 2 जुलाई को ससुराल पक्ष द्वारा डीजल डालकर मंतेश को जला दिया गया झुलसी अवस्था में पड़ोसियों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बीती रात मनतेश ने दम तोड़ दिया घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसमें पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिख ली है विवाहिता के पिता की माने तो उनकी बेटी को जलाकर मार डाला गया है

वही ससुराल पक्ष का घटना के बारे में कहना है कि ऐसे कोई आग लगाकर नहीं मारता परंतु लड़के के चाचा ने यह स्वीकार किया की झगड़ा काफी समय से होता चला आ रहा था। पति पत्नी के बीच में थोड़े बहुत झगड़े तो सभी में होते रहते हैं

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments