Wednesday, April 24, 2024
Homeन्यूज़यमुना एक्सप्रेस वे पर लुटने से बचे डीएम, तीन घंटे में यमुना...

यमुना एक्सप्रेस वे पर लुटने से बचे डीएम, तीन घंटे में यमुना एक्सप्रेस-वे पर लूट की दो वारदात

मथुरा। जनपद में पुलिस कप्तान की लाख कोशिशों के बाद भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है बेखौफ लुटेरे आए दिन घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं । बुधवार की रात करीब 11.30 बजे एक्सप्रेस-वे पर आगरा के स्पोटर्स सामान विक्रेता विक्रम गुप्ता को बदमाशों ने लूट लिया। विक्रम गुप्ता अपनी कार से नोएडा से लौट रहे थे। उनकी कार माइलस्टोन 63 के समीप पंचर हो गई थी।
सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस पीड़ित को थाने ले आई। एक घंटे बाद रात करीब 12.30 बजे नोएडा से लौटते जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की गाड़ी माइल स्टोन 62.280 पर पंचर हो गई। इसमें जिलाधिकारी और उनका परिवार था।
गाड़ी में जिलाधिकारी के साथ गनर था। उसे देखकर लुटेरों की हिम्मत नहीं हुई। एक घंटे तक इंतजार करने के बाद मथुरा से सरकारी गाड़ी जिलाधिकारी और उनके परिवार को लेने के लिए पहुंची। रात डेढ़ बजे वो वहां से मथुरा को रवाना हुए।
रात करीब ढाई बजे माइल स्टोन 63 के समीप लुटेरों ने कानपुर के कपड़ा कारोबारी की गाड़ी को पंक्चर कर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस पहुंचती, तब तक लुटेरे भाग खड़े हुए। तीनों घटनाओं में गाड़ियां नुकीली कीलों से पंचर हुई थीं।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुईं लूट की वारदात से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मौके पर आला अफसर पहुंचे। डीआईजी/एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments