Saturday, January 24, 2026
Homeन्यूज़खेलते हुए मासूम को साइकिल पर बैठाकर ले गया था अज्ञात, अगले...

खेलते हुए मासूम को साइकिल पर बैठाकर ले गया था अज्ञात, अगले दिन पोखर में मिला शव

ये रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना कस्बा नौहझील की है। रविवार की शाम 4 से 5 बजे के मध्य कस्बा निवासी ओमवीर सिंह का पांच वर्षीय पुत्र मयंक पड़ोसी बालिका के साथ सामुदायिक घर के पास खेल रहा था। बताते हैं कि तभी अज्ञात व्यक्ति मयंक को साइकिल पर बिठा कर ले गया था। इसकी जानकारी बालिका ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद मयंक के परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कहीं भी पता न चल सका। देर रात चैकी हसनपुर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने बालक की तलाश शुरु कर दी थी।
पुलिस ने दो व्यक्तियों को पोखर में उतारकर बालक की तलाश कराई तो पोखर में पांच वर्षीय बालक मयंक मिल गया। पुलिस उसे तत्काल उपचार के लिये परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments