Thursday, March 28, 2024
HomeUncategorizedचित्रकार महेश किंग को मिला अवध सम्मान, गॉव लौटने पर ग्रामीणों ने...

चित्रकार महेश किंग को मिला अवध सम्मान, गॉव लौटने पर ग्रामीणों ने किया जोशीला स्वागत

गोवर्धन। एसीएनए अवध संस्था की ओर से लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में चित्रकार किंग ठाकुर महेश कुमार सिंह समेत 11 लोगों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अवध सम्मान से नवाजा। लखनऊ की एसीएनए संस्था उत्तर प्रदेश में समाज सेवा, कला संस्कृति एवं शिक्षा के लिए पुरस्कार दिए गए हैं। जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश में से 11 लोगों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अपने-अपने क्षेत्र में निपुण होने के लिए पुरस्कार के लिए चयन किया गया। जिसमें चित्रकारी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाले ठाकुर महेश सिंह को अवध सम्मान से नवाजा गया है। संस्था की तरफ से सहायता के रूप में एक लाख रुपये की धनराशि भी प्रदान की गई है। वही चित्रकार किंग ने इस सम्मान को प्रत्येक व्यक्तियों का सम्मान बताते बताया और संस्था द्वारा मिली धनराशि को समाजसेवी चित्रकार ठाकुर महेश सिंह ने अनाथ व बेसहारा बच्चों की संस्था को दान स्वरूप दे दिया। वहीं शनिवार को अपने गांव बसोंती लौटे तो ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े के साथ फूल माला वर्षा कर साफा, पटका पहनाकर जोशीला स्वागत किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments