Friday, March 29, 2024
Homeराजनीतिदिल्ली चुनाव की तस्वीरः आप की धमाकेदार जीत, औंधे मूंह गिरी भाजपा

दिल्ली चुनाव की तस्वीरः आप की धमाकेदार जीत, औंधे मूंह गिरी भाजपा

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के नतीजों ने साफ कर दिया कि दिल्ली आप की है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी को इस बार 70 में से 62 सीटें हासिल हुईं यानी 88 प्रतिशत। पिछली बार आप ने 67 सीटें जीती थीं यानी 96 प्रतिशत। केजरीवाल लगातार दो बार 88ः सीटें जीतने वाले देश के पहले नेता बन गए हैं। केजरीवाल ने मंगलवार को साढ़े तीन बजे पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने दिल्लीवालों को सपोर्ट के लिए आई लव यू कहा। यह भी कहा कि दिल्ली पर हनुमानजी ने कृपा बरसाई। भाजपा पर तंज कसते हुए केजरीवाल बोले- नई राजनीित का जन्म हुआ है, जिसे काम की राजनीति कहते हैं। यही देश को आगे ले जाएगी।
भाजपा को 5 सीटों पर बढ़त मिली, वह 8 सीटें जीती। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हार स्वीकार की और कहा कि हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी और कहा कि वे दिल्ली वालों की उम्मीदों को पूरा करें। कांग्रेस का फिर खाता नहीं खुला। 7 साल से सत्ता से दूर पार्टी फिर शून्य पर अटक गई। राहुल गांधी ने केजरीवाल को जीत की बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments