Friday, March 29, 2024
Homeजुर्ममथुरा - बहन ने भाई पर लगाया ऐसा आरोप कि पवित्र रिश्ता...

मथुरा – बहन ने भाई पर लगाया ऐसा आरोप कि पवित्र रिश्ता भी हो गया शर्मसार

विनोद उपाध्याय

थाना राया में एक युवती द्वारा अपने ही सगे भाई पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगाया गया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना हाईवे क्षेत्र में रहने वाली युवती जो मूल रूप से थाना सुरीर के गांव की है। उसने अपने ही भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर भाई ने उसके साथ रिश्तेदार के यहां जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार पीड़ित की मां की शादी सुरीर क्षेत्र के गांव में हुई थी। इसके बाद उसके बच्चे हुए। महिला अपनी बेटी को लेकर थाना हाईवे क्षेत्र में रहने लगी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments