Friday, March 29, 2024
Homeन्यूज़इस संयोग को जानकर तो ठिठक जाते ट्रंप के भी कदम, ताज...

इस संयोग को जानकर तो ठिठक जाते ट्रंप के भी कदम, ताज का दीदार करने वाले पुतिन, डायना समेत दुनिया की 6 हस्तियों के साथ हो गया कुछ ऐसा

आगरा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सपरिवार 24 फरवरी को ताजमहल देखने आ रहे हैं। वैसे तो कहा जाता है कि ताजमहल का दीदार करने वालों का प्यार अमर हो जाता है। लेकिन, एक संयोग ऐसा भी है जिसमें दुनिया की छह हस्तियों ने ताजमहल का दीदार किया और कुछ समय बाद वे सभी अपने पार्टनर से अलग हो गए। इनमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ही ब्रिटिश राजकुमारी डायना भी शामिल हैं। दैनिक भास्कर में प्रकाशित एक रिपोर्ट में जो तथ्य दिए गए है वो आपको भी चौंका देंगे।

दुनियाभर की वे हस्तियां जो ताजमहल देखने पहुंचीं

व्लादिमीर पुतिन- 2000 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पत्नी ल्यूडमिला के साथ ताजमहल देखने पहुंचे थे। लेकिन, तीन साल बाद दोनों का तलाक हो गया।

प्रिंसेस डायना- 1992 में ब्रिटिश राजकुमारी डायना भी ताजमहल देखने पहुंची थीं। हालांकि, वे यहां अकेले ही आई थीं। प्रिंस चार्ल्स की गैर-मौजूदगी को लेकर किए गए सवाल पर डायना ने कहा था कि अच्छा होता अगर वो भी यहां होते। दस महीने बाद ही डायना और चार्ल्स के तलाक की खबर ने सभी को चौंका दिया था।

टॉम क्रूज- 2011 में टॉम क्रूज फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबलरू घोस्ट प्रोटोकॉल’ के वर्ल्ड प्रीमियर से पहले भारत पहुंचे थे। हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज, अनिल कपूर के साथ ताजमहल देखने गए थे। वहां से लौटने के बाद 2012 में टॉम क्रूज का उनकी तीसरी पत्नी कैटी होम्स से तलाक हो गया था।

रसेल ब्रांड- 2009 (दिसंबर) में हॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन एक्टर रसेल ब्रांड ताजमहल देखने पहुंचे थे। उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड कैटी पेरी भी आई थीं। यहां से लौटने के बाद दोनों ने शादी भी की, मगर 14 महीनों बाद ही दोनों का तलाक हो गया।

बोरिस बेकर- 2012 में दुनिया के महान टेनिस प्लेयर बोरिस बेकर पत्नी लिली के साथ ताजमहल देखने पहुंचे थे। बाद में इन दोनों का भी तलाक हो गया। बेकर ने 17 साल की उम्र में विंबलडन ग्रैंडस्‍लैम जीता था।

जैकलीन कैनेडी- 1962 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की पत्नी जैकलीन कैनेडी अमेरिका की फर्स्ट लेडी रहते हुए भारत-पाकिस्तान की गुडविल ट्रिप पर आई थीं। इस दौरान वे ताजमहल देखने भी पहुंची थीं। यहां से लौटने के बाद 1963 में राष्ट्रपति जॉन एफ.कैनेडी की हत्या हो गई और जैकलीन अकेली रह गई थीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments