Sunday, January 25, 2026
Homeजुर्मवीडियोः एक दिन पहले से गायब प्रेमी युगल के शव कुंए में...

वीडियोः एक दिन पहले से गायब प्रेमी युगल के शव कुंए में मिले, परिवारों में कोहराम

राघव शर्मा

बरसाना। सोमवार को थाना बरसाना के गांव कमई में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां एक कुएं में प्रेमी युगल के शव मिले। जैसे ही ये खबर गांव में फैली ग्रामीणों का हुजूम लग गया। युवक-युवती बीती शाम से ही अपने घरों से गायब थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, सुबह लड़के की मां कंडे थापने गई तो कुएं के पास लड़के की चप्पलें देखीं। कुंए में झांकने पर दोनों के शव देखकर चीख पड़ी। घटना के बाद दोनों ही घरों में कोहराम मच गया है।
परिजनों के मुताबिक युवक योगेश पुत्र रामहरि रविवार की शाम अपने घर से बाहर घूमने के लिए गया था। लेकिन लौट कर नही आया। इधर लड़की खुशबू पुत्री पप्पू भी अपने घर से गायब थी। समझा जा रहा है कि दोनों पहले से ही इस दुनिया को अलविदा कहने का मन बना चुके थे। बताया जाता है कि दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। योगेश का लड़की के भाई से दोस्ताना था। ऐसे में दोनों का घरों में आना जाना था। लेकिन परिजनों के अनुसार वे इस सब से अनजान थे। एक दिन पहले ही योगेश के लिए रिश्ता आया। इससे घर में खुशियों का माहौल था। इस घटना के बाद दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने बताया लड़के हाथ में एक सुसाइड नोट भी था लेकिन पुलिस इस बात से इंकार कर रही है। पुलिस आनर किलिंग के बिंदु सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments