Friday, March 29, 2024
Homeन्यूज़जीएलए में धूम-धाम से मनाया 74वां स्वतंत्रता दिवस

जीएलए में धूम-धाम से मनाया 74वां स्वतंत्रता दिवस

मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा में 74वां स्वतंत्रता दिवस बडे़ धूम-धाम के साथ विश्वविद्यालय के कुलपति ने ध्वजारोहण कर मनाया। तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ और वंदेमातृम की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. फाल्गुनी गुप्ता ने कहा कि भारत देष को स्वतंत्र हुए 73 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। जिन्होंने स्वतंत्रता की बलिवेदी पर अपने प्राण न्यौछावर किये, जीवन न्यौछावर किया और जो नेतृत्व करते हुए देश की सेवा करते रहे उन सभी को हमेशा याद करते रहना चाहिए। उन्होंने देष के वीर शहीदों को याद करते हुए कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी जीवनशैली में देष के विकास के लिए कुछ समय देना चाहिए। तभी हमारा देश विकासशील देश से विकसित देश के पथ पर अग्रसर होगा।
कुलपति के संबोधन के पश्चात् निनाद ग्रुप के माध्यम से देश भक्ति गानों का सिलसिला शुरू हुआ इस पर समूचा विश्वविद्यालय परिसर तालियों की गड़गडाहट से गुंजायमान हो उठा। तत्पश्चात् भारत सरकार द्वारा चलाए गए आत्मनिर्भर भारत जागरूकता अभियान के अंतर्गत जीएलए के शिक्षकों एवं एनसीसी के छात्रों ने लोकल पे वोकल पर ई-प्लैज ली। प्रथम वर्ष के कैडट गौरव षर्मा ने अपने भाषण के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत बनाने पर जोर दिया।
इसी विषय पर 10 यूपी बटालियन मथुरा के एनसीसी कैडेट्स के लिए आॅनलाइन पावर पाॅइंट प्रेजेंटेशन काॅम्पटीशन रखा गया, जिसमें कैडेट्स ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए अपने विचार व्यक्त किए। प्रथम वर्ष की कैडेट प्रियांशी बंसल ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण किया। बीएड की प्राचार्या डाॅ. कविता वर्मा ने भी एक मनमोहक देश भक्ति गाना प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अंत में डाॅ. योगेश मूर्ति ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन एमबीए की छात्रा पूजा गोला ने किया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments