Tuesday, April 16, 2024
Homeन्यूज़यंग लॉयर्स फोरम द्वारा एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ब्रज...

यंग लॉयर्स फोरम द्वारा एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष को सम्मानित करते पदाधिकारी

यंग लॉयर्स फोरम द्वारा एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता महासंघ की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मथुरा बार की पूर्व कोषाध्यक्ष एवं ऑडिटर श्रीमती अलका उपमन्यु व एन यू जे आई के राष्ट्रीय सचिव उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु को सम्मानित करते पदाधिकारी।

यंग लॉयर्स फोरम पीड़ितों की नि:शुल्क मदद करेगा
-केके उपमन्यु, अलका उपमन्यु सम्मानित
-सर्वोच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के सचिव को भी किया सम्मानित
मथुरा। यंग लॉयर्स फोरम द्वारा आज हनुमान नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता महासंघ की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मथुरा बार की पूर्व कोषाध्यक्ष एवं ऑडिटर श्रीमती अलका उपमन्यु को और एन यू जे आई के राष्ट्रीय सचिव उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु को सम्मान पत्र देकर के सम्मानित किया। इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के सचिव रोहित पांडेय को भी स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता सार्थक चतुर्वेदी ने कहा कि यंग लायर्स फोरम ब्रज क्षेत्र के पीड़ित निर्मल वर्ग एवं असहाय लोगों को जिलास्तर से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराएगा।
इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के सचिव रोहित पांडेय, ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता सार्थक चतुर्वेदी, सिविल के जिला शासकीय अधिवक्ता संजय गौड़, संजय चौहान, शैलेंद्र सिंह, वरद दिवेदी, आयुष त्यागी, दीक्षा सिंह, सुकीर्ति चौहान, सिल्विया कंसल, वंदना गोस्वामी व अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments